वेस्ट डीकम्पोजर का प्रभाव

स्वच्छ वातावरण

इसके द्वारा आस-पास के कचरे, घरेलू अपशिष्ट, फसल अवशेषों एवं गोबर को अपघटित करके गुणवत्तापूर्ण, गंधरहित एवं स्वस्थ सूखी खाद प्राप्त कर सकते है जिसका उपयोग किचन गार्डनिंग में कर सकते है। इस तरह वेस्ट डीकम्पोजर स्वच्छ भारत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है।

कीट रोग प्रबंधन

वेस्ट डीकम्पोजरके द्वारा विभिन्न प्रकार की फफूंद, जीवाणु और विषाणु जनितरोगों को नियंत्रित किया जा सकता है। इसके प्रयोग से कन्दीय सब्जियों में होने वाले राइजोम स्त्रवण रोग; आलू, टमाटर, मिर्च, मूंगफलीवकपास के जड़ सड़न रोग; मेथी, रिजका,निम्बू के उकठा रोग को नियंत्रित कर सकते है।

फसल की उपज गुणवत्ता

वेस्ट डीकम्पोजरके प्रयोग से इसमें उपस्थित सूक्ष्मजीवों के द्वारा मृदा में पड़े पोषक तत्त्व पौधों हेतु प्राप्य अवस्था में आ जाते है, अत: किसानो की रासायनिक खादों जैसे यूरिया, डी.ए.पी., एम.ओ.पी. आदि पर निर्भरता कम हो जाती है।

इसके निरंतर उपयोग से रासायनिक उर्वरको की 60% मात्रा कम लेनी पड़ती है। इसके उपयोग से फसल की उपज तो बढ़ती ही है साथ ही साथ गुणवत्ता, चमक आदि में भी सुधार होता है।

कम लागत

यह रासायनिक खादों और पीड़क नाशियों की तुलना में बहुत सस्ता होता है। इसके निरंतर उपयोग करने से रासायनिक खादों पर निर्भरता बहुत कम हो जाती है अर्थात रसायनो पर होने वाली 60% लागत कम हो जाती है। यह जैव उर्वरक के साथ ही कीट व फंफूदनाशी के रूप में भी उपयोगी सिद्ध हुआ है।

मृदा के रासायनिक, भौतिक और जैविक गुण– 

वेस्ट डीकम्पोजर से मृदा के भौतिक, रासायनिक, एवं जैविक गुणों में सुधार होता है। मिट्टी की सरंचना व बनावट में परिवर्तन होता है जो पौधों के विकास में सहायक होती है। इसके उपयोग से सूक्ष्म जीवों और केंचुओ की संख्या में भी वृद्धि होती है।

लवणीय मृदा में पौधों की वृद्धि

यह एंटीबायोटिक्स का उत्पादन करता है जिससे पौधे अपने समक्ष आने वाले रोगो का विरोध करने में सक्षम हो जाते है और आसानी से वृद्धि करते रहते है।

नील गाय की रोकथाम

इसके फसलों पर छिड़काव से नील गाय भी कम नुकसान पहुँचाता है।


लेखक:

सुमित्रा देवी बम्बोरिया, जितेंद्र सिंह बम्बोरिया एवं शांति देवी बम्बोरिया

कृषि विज्ञान केंद्र, मौलासर, नागौर-341506 (राजस्थान)

महाराणा प्रताप कृषि एवं तकनीकी विश्वविधालय, उदयपुर-313001 (राजस्थान)

भाकृअनुप- भारतीय मक्का अनुसन्धान संस्थान,लुधियाना-141004 (पंजाब)


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *